Header Banner

युवती को धमकाने का मामला

BY — October 3, 2014

शादी करने का बना रहा था दबाव

Police_capउदयपुर। प्रतापनगर थाना क्षेत्र में विवाहिता ने युवक के खिलाफ उसकी पुत्री को धमकाने व शादी के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार खेमपुरा निवासी विवाहिता ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी पुत्री उमरड़ा स्थ्ति एक निजी कॉलेज में इंजीनियिरिंग कर रही है।

पड़ोस में रहने वाले कन्हैयालाल पुत्र चतरलाल सेन से उसकी जान-पहचान हो गई थी। आरोपी कुछ समय पूर्व उसकी पुत्री को शादी के लिए कहा, जिस पर उसकी पुत्री ने मना कर दिया। आरोपी शादी नहीं करने पर आत्महत्या करने की धमकी दे रहा है। साथ ही आरोपी लगातार उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोपी ने कुछ समय पूर्व युवती को उसके साथ कोर्ट में ले गया जहां उसकी पुत्री को झांसे में लेकर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवा दिए। आरोपी दस्तावेजों के आधार पर उसे धमका रहा है। विवाहिता के रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply