Header Banner

जामुन, आंवला, हल्दी, डायबिटीज में कारगर

BY — October 4, 2014

041003उदयपुर। राजकीय आदर्ष आयुर्वेद औशधालय सिंधी बाजार, फूटा दरवाजा, उदयपुर में आरोग्य दिवस के अन्तर्गत शिविर सुबह 9 से 12 बजे तक निशुल्क डायबिटीज जांच औषधालय में की गई। शिविर का उद्घाटन जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. मनोहरलाल धाकड़ ने किया।

शिविर में 185 महिला-पुरुषों की जांच में अधिकांश में डायबिटीज पाई गई। वैद्य शोभालाल औदीच्य ने बताया कि आरामतलब एवं आलस्यपूर्ण जीवन शैली के परिणाम स्वरूप आज अत्यधिक बच्चों, जवानों, प्रौढ़ स्त्री-पुरूषों में डायबिटीज निरन्तर बढ़ता जा रहा है। यह रोग पाचन संस्थान संबंधी दोष के कारण होता है तथा मस्तिष्कन से अधिक काम लेने से भी अक्सर यह रोग हो जाता है। आयुर्वेद में वर्णित खानपान में परिवर्तन लाकर मधुमेह पर काबू पाया जा सकता है तथा आयुर्वेद में बतायी दिनचर्या, ऋतुचर्या का पालन कर एवं अपने खान-पान में आंवला, हल्दी, करेला, जामुन की गुठली, विजयासार, मैथी, गुड़मार, दारू हल्दी, बेहड़ा, हरड़, देवदारू आदि का प्रयोग कर डायबिटीज रोग से बचा जा सकता है। साथ ही आलू, चावल, दही, मिठाई, ज्यूस से परहेज करना चाहिए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply