Header Banner

बूथस्‍तरीय सम्मेलन का शुल्‍क 30 रुपए प्रति कार्यकर्ता

BY — October 31, 2014

रविवार शाम भाजपा का बूथस्‍तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

311015उदयपुर। भाजपा शहर जिला के नगर निगम के 55 वार्डों के सभी कार्यकर्ताओं का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार शाम 4 बजे से होगा।
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट ने बताया कि इस कार्यकर्ता सम्मेलन के लिये प्र्रत्येक कार्यकर्ता को 30 रुपए शुल्क जमा करना होगा।

भाजपा मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम के चुनाव में 45+  का लक्ष्य लेकर भाजपा शहर जिला उदयपुर के सभी वार्डों के बूथस्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया के मुख्य आतिथ्य में रविवार शाम 4 बजे होगा। इसमें सभी 55 वार्डों के बुथ स्तरीय कार्यर्ता, मण्डल, जिला कार्यकारिणी व सभी पार्षद, पूर्व पार्षद व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply