Header Banner

कांग्रेस चुनाव संचालन समिति का विस्तार

BY — November 12, 2014

congress-1उदयपुर। नगर निगम चुनाव में वार्डों की अधिकता को देखते हुए पार्टी के प्रचार-प्रसार को बढा़ने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चुनाव संचालन समिति का विस्तार किया है।

इसमें शराफत खान शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष, श्री डालचंद चौधरी देहात कांग्रेस उपाध्यक्ष, श्री प्रमोद मेनारिया ब्लॉक अध्यक्ष, इन्द्रा राजपुरोहित पीसीसी सदस्य, अभिमन्यु झाला युवक कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष, अर्जुन राजोरा शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष, हरिश आर्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता, गोपाल नागर सेवादल अध्यक्ष, दयालाल चौधरी सेवादल अध्यक्ष देहात तथा दीपक मेवाड़ा एनएसयूआई जिलाध्यक्ष को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। यह सभी नगर निगम चुनाव को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने एवं पार्टी प्रत्याशियों की विजय हेतु कार्य संपादित करेंगे।
पर्यवेक्षक प्रमोद जैन भाया ने बताया कि पार्टी द्वारा टिकिट वितरण में पूरी पारदर्शिता बरती गई है तथा जिन लोगों को कांग्रेस पार्टी द्वारा टिकिट नही दिए गए है एवं वे बागी के रूप में चुनाव लड़ते है तो उनके खिलाफ अनुशासन समिति की अनुशंषा पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सख्त कार्यवाही की जाएगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply