Header Banner

सर्दी से छूटी धूजणी, नहीं जा रही ठिठुरन

BY — January 9, 2012
विदेशों में भले ही कितनी ही सर्दी के आदी हों लेकिन यहां तो गर्म वस्‍त्र पहनने ही पडे़।

udaipur. लेकसिटी में गत दो दिन से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। गर्म कपड़ों से लदे रहने के बावजूद ठिठुरन नहीं जा रही है। दुकानदारों ने तो सर्दी से बचाव के लिए दिन में भी अलाव लगा लिए। पारा भी तीन डिग्री लुढ़क गया है। सर्दी के तेवर तीखे हो गए हैं। दिन में भी कंपकंपी छूटने लगी है। ठंडी हवाएं चलने से लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है। रात का पारा 6 डिग्री को छू गया था। ठंडी हवाओं ने लोगों को घरों में जल्दी लौटने पर मजबूर कर दिया। दुकानें भी जल्दी  बंद होने लगी हैं। एक बार रजाई की आगोश में जाने के बाद सुबह मजबूरी में ही रजाई छोड़ना व्याक्ति पसंद कर रहा है।
hindi news

udaipur news

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply