Header Banner

1 डिग्री तापमान में तय की 1.4 मील दूरी

BY — January 13, 2015

जलपरी भक्ति शर्मा ने बनाया विश्वक रिकॉर्ड
हिन्दुस्तान जिंक ने किया था प्रायोजित

130104उदयपुर। जलपरी नाम से प्रसिद्ध 25 वर्षीय भक्ति शर्मा ने 10 जनवरी, 2015 को 1 डिग्री बर्फीले तापमान में 1.4 मील की 52 मिनट में तैर कर विश्वन चैम्पियन का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।

ब्रिटिश तैराक चैम्पियन लुईस गॉर्डन पुग और लीनी कॉक्स के बाद दक्षिणी लंबी दूरी की तैराकी के विश्वा रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए भक्ति शर्मा ने अन्टार्कटिका प्रायद्वीप के बर्फीले पानी में यह रिकॉर्ड बनाया। भक्ति शर्मा को अंटार्कटिका महासागर में एक डिग्री तापमान में 1.4 मील की दूरी 52 मिनट में पूर्ण करने वाली सबसे कम उम्र की विश्वम में पहली और एशिया की पहली लड़की होने का गौरव हासिल हो गया है। इसी खिताब के साथ भक्ति शर्मा दुनिया के सभी 5 महासागरों की विजेता घोषित हो गयी है।
हिन्दुस्तान जिंक ने भक्ति शर्मा को इस विश्वब रिकॉर्ड को बनाने के लिए प्रायोजित किया था तथा साथ ही सालभर के लिए अनुबंधित भी किया हैं। प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी अखिलेश जोशी ने कहा कि हमें बेहद खुशी है कि भक्ति शर्मा ऑपन वाटर तैराकी में सुनहरे अक्षरों में नाम कर दिया है। कीर्तिमान से भारत की लाखों बालिकाओं को तैराकी को खेल के रूप में अपनाने के लिए लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
भक्ति शर्मा ने ढाई साल की उम्र से तैराकी की शुरूआत की थी और गत 10 वर्षों से ऑपन वाटर तैराकी-तालाब, नदियों, समुद्रों एवं महासागरों में तैरना-में महारात हासिल की है। भक्ति शर्मा का ऑपन तैराकी में विश्वै की सबसे छोटे उम्र की चार महासागर, तथा आठ चैनल एवं समूद्रों में तैराकी करने का विश्वय रिकॉर्ड है। यह रिकार्ड भक्ति शर्मा ने 2004 से 2010 के मध्य में बनाया। ऑपन वाटर तैराकी के क्षेत्र में भक्ति शर्मा को सन 2010 में राष्ट्रपति द्वारा टेन्जिंग नॉर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड से पुरस्कृत किया गया। सन 2006 में राजस्थान सरकार ने भक्ति शर्मा को प्रषस्ति पत्र प्रदान किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply