Header Banner

कबाड़ गोदाम मालिक सहित सभी आरोपियों को जेल

BY — January 13, 2015

– बैटरी चोर गिरोह, आरोपियों से लाखों का माल बरामद

Police_capउदयपुर। प्रतापनगर थाना पुलिस के चार दिन पूर्व पकड़े बैटरी चोर गिरोह की निशानदेही पर चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी सहित छह लोगों को न्यायालय ने आज जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से और वारदातें खुलने की संभावना है। चुनाव बाद उन्हें फिर रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपियों से लाखों रुपए का माल बरामद किया है।

उल्लेखनीय है कि प्रतापनगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को मोबाइल टावर और ट्रक बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के पांच बदमाश ढीकली निवासी ओमप्रकाश उर्फ भग्गी पुत्र देवा, भुवाणा निवासी मांगीलाल पुत्र छोगालाल, फलासिया निवासी प्रकाश पुत्र मीठू लाल, प्रतापनगर निवासी भैरू पुत्र लालू और टेम्पो मालिक गोगुंदा निवासी लक्ष्मण पुत्र उदा मेघवाल को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह चोरी का माल कुम्हारवाड़ा निवासी रोशनलाल प्रजापत को बेचते थे। रोशनलाल कबाड़ी व्यापारी है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दूसरे दिन रोशनलाल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ कर 40 बैटरियां बरामद की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply