Header Banner

संत ग्रेगोरियस में विद्यार्थियों को विदाई

BY — January 28, 2015

280103उदयपुर। संत ग्रेगोरियस सीनियर सेकंडरी स्कूल में बुधवार को कक्षा 12 विज्ञान, वणिज्य एवं कला संकाय के विद्यार्थियों को समारोह पूर्वक विदाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की  गयी।

कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम  यथा समूह गान ,नृत्य ,नाट्य झलकी आदि के सराहनीय प्रस्तुतियाँ दी  गयीं। बेस्ट स्टूडेंट ऑफ़ दी ईयर का पुरस्कार क्रमशः  कुर्जा राठौर (विज्ञान), प्रियल  जैन (वणिज्य) एवं जाह्नवी  शर्मा (कला) को प्रदान किया गया, बेस्ट ग्रेगोरियन का पुरस्कार  जोस  जोशी (छात्र ) व आयुशी पिछोलिया (छात्रा ) को दिया गया। विदाई  समारोह को फादर  जॉर्ज अब्राहम  एवं प्राचार्य जॉर्ज थॉमस ने संबोधित किया। समापन  युवा मोटिवेटर  विनीत वया की कैरियर  काउंसलिंग  सेमीनार से हुआ।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

One Response

Leave a Reply