Header Banner

शिवरात्रि पर दुग्ध एवं फल वितरण

BY — February 17, 2015

170203उदयपुर। महाशिवरात्रि पर महाराणा प्रताप सेना मेवाड़ द्वारा पद यात्रियों को रात्रि कालीन शोभागपुरा रोड पर दूध एवं गुप्तेश्वर महादेव रोड पर फलो का वितरण संभागीय अध्यक्ष अशोक जैन के नेतृत्व में किया गया।

व्यापार मंडल अध्यक्ष कानसिंह राणावत ने बताया कि सेना द्वारा एकलिंगजी रोड पर शोभागपुरा में रात्रि कालीन पद रात्रियो को गर्म दूध का वितरण किया गया और उसके बाद सेना के 151 कार्यकर्त्ता और पदाधिकारी एकलिंग तक पदयात्रा कर शहर व देश की खुशहाली की प्राथना की। इस कार्य में सेना संस्थापक मोहन सिंह राठौड़, प्रेम पटेल, रतनसिंह चुण्डावत, हेमन्त निगम, बंसी मेगवाल हीरालाल साहू, रणजीत सिंह, दीपलाल मेनारिया, निखिल मीणा, लोकेश तम्बोली, मांगीलाल सुथार, विनोद प्रजापत, गणेश मारू और महाराणा प्रताप सेना के समस्त कार्यकर्ता मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply