Header Banner

गिट्स के विद्यार्थियों को 2.4 लाख का पैकेज

BY — February 27, 2015

270207उदयपुर। गीतांजली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज में कैम्पस इन्टरव्यू द्वारा राजस्थान की प्रमुख कम्पनी जीआर इन्फ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड में बीटेक मैकेनिकल के 6 विद्यार्थियों का चयन हुआ।

संस्थान के ट्रेनिंग एण्ड प्लैसमेण्ट हेड अरविन्द सिंह पेमावत ने बताया कि कम्पनी के कोरपोरेट ऑफिस दिल्ली से आए वाइस प्रेसिडेण्ट रतललाल कश्यप ने प्रजेन्टेशन के माध्यम से सभी विद्यार्थियों को कम्पनी एवं जोब प्रोफाइल के बारे में अवगत कराया और एजीएम एच आर श्रीमान प्रवीण कलाल ने लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इन्टरव्यू से छः मैकेनिकल विद्यार्थियों का ग्रेजुएट ट्रेनिंग इंजीनियर के पद पर चयन किया। जिसमें इनका पैकेज 2.4 लाख रहेगा। इन सभी विद्यार्थियों की जॉब लोकेशन राजस्थान एवं दिल्ली रहेगी। चयनित विद्यार्थिया में रोहित कुमार झा, दशरथ पाटीदार, राहुल मेनारिया, राहुल प्रसाद, मिथिलेस बैरवा एवं अर्पण नपावलिया हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply