Header Banner

एसपी को लौटाया सवा चार लाख रुपए से भरा बैग

BY — March 2, 2015

पुलिस को लौटा कर पेश की ईमानदारी की मिसाल

020305उदयपुर। दो युवकों ने चांदपोल स्थित एक होटल में लावारिस बैग के मालिक की तलाशी के बावजूद नहीं मिलने पर उसे आज पुलिस अधीक्षक को सौंपा। बैग में ईरानी मुद्रा में करीब सवा चार लाख रुपए पाए गए।

जानकारी के अनुसार देवाली निवासी यश पुत्र भरत सेन और उसके मित्र कार्तिक चपलोत को गत 14 फरवरी को अमराई होटल रोड़ पर ईरानी मुद्रा से भरा बैग मिला जिसकी भारतीय मुद्रा में कीमत लगभग चार लाख पच्चीस हजार रुपए है। बैग में मुद्रा के अतिरिक्त केवल एक फोटो था, जिसके आधार पर आसपास की होटलों में सम्बन्धित को ढूंढने का प्रयास किया, किन्तु नहीं मिलने पर यश ने अपने पिता भरत व माता कान्ता के साथ उक्त बेग आज पुलिस अधीक्षक अजयपाल लाम्बाश के सुपुर्द किया। लाम्बान ने यश की ईमानदारी की सराहना करते हुए शाबाशी दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply