Header Banner

गीतांजली नर्सिंग ने मनाया क्षय रोग दिवस

BY — March 24, 2015

240301उदयपुर. गीतांजली स्कूल एंड कॉलेज ऑफ नर्सिंग के मेडिकल एवं सर्जिकल विभाग द्वारा 24 मार्च को क्षय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर गीतांजली कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्राचार्य योगेश्वरपुरी गोस्वामी, गीतांजली स्कूल के प्राचार्य गजेन्द्र जैन एवं समस्त विभाग के व्याख्याता उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में मेडिकल सर्जिकल विभाग के व्याख्याताओं द्वारा क्षय रोग के कारण, लक्षण, बचाव एवं रोकथाम के बारे में विद्यार्थियों को बताया गया। इस अवसर पर गीतांजली केम्पस एवं सुखाडिया सर्कल पर रैली का आयोजन किया गया तथा सभी लोगों को क्षय रोग व इससे बचाव के बारे में बताया गया और पर्चे एवं मास्क बांटे गए। गीतांजली स्कूल एंड कॉलेज में पोस्टर प्रदर्शनी व नाट्य भी प्रस्तुत किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply