Header Banner

विद्यार्थियों ने की मेटलेब एवं ऑर्डिनो में प्रोग्रामिंग

BY — March 27, 2015

आईआईटी मुम्बई व हेलीओस का कार्यक्रम

270302उदयपुर। विद्या भवन पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, उदयपुर में आई. आई. टी. मुम्बई – हेलीओस तथा ऐआरके टेक्नोसोल्यूशंस के तत्वावधान में दो दिवसीय सिक्स सेन्स रोबोटिक्स कार्यशाला शुक्रवार को हुई।

कार्यशाला संयोजक मोहम्मद सिकन्दर तथा राधाकिशन मेनारिया ने बताया कि टेक्निकल एक्सपर्ट मनन मेहता ने विद्यार्थियों को माइक्रोकन्ट्रोलर, ऑर्डिनो एवं मेटलेब सॉफ्टवेयर के बारे में प्रशिक्षण दिया। विद्यार्थियों ने मेटलेब इमेज प्रोसेसिंग टूल्स उपयोग में लेकर बॉल फॉलोअर रोबोट, ऑब्जेक्ट डिटेक्षन रोबोट, टाइमर कन्ट्रोल रोबोट बनाये। इस अवसर पर आयोजित रोबोटिक्स प्रतियोगिता में सौरव गुर्जर, रेखा कुमावत, श्रेया कुमावत, यष श्रीमाली, उज्जवल गौड़ विजेता रहे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply