Header Banner

अंधकार से उजियारे की तरफ जाने का पर्व है गुड फ्राइडे

BY — April 3, 2015

030403उदयपुर। गुड फ्राइडे पर ईसाई समुदाय की ओर से गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं हुईं। बड़ी स्थित लेकसिटी मेथोडिस्ट चर्च पर रेव्ह ऑस्कर मैसी ने क्रूस पर यीशू की मृत्यु और पुनरुत्थान को मानव जाति के लिए उनके बलिदान और पाप के अंधकार से अनंत जीवन के उजियारे की ओर जाना बताया।

उन्होंने कहा कि सच्चाई के रास्ते में बाधाएं तो आवश्य आती हैं लेकिन हमें बिना डरे लगातार प्रगति के पथ चलते रहना चाहिए। उन्होंने  क्रूसिफिकेशन के दौरान प्रभु यीशु मसीह द्वारा बोले गए सात वाक्यों को भी गहनता से उल्लेखित किया। इस अवसर पर लेकसिटी मेथोडिस्ट चर्च की कलीसिया के सदस्य एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply