Header Banner

संकट मोचन नाम तिहारो…

BY — April 3, 2015

हनुमान जयंती की पूर्व संध्या पर शोभायात्रा एवं अखाड़ा प्रदर्षन
सेना ने निकाली शहर में संकट मोचन की सवारी

030404उदयपुर। बजरंग सेना मेवाड़ की ओर से हनुमान जयंती की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को शहर में शोभायात्रा नगर निगम प्रांगण से दोपहर 3 बजे निकाली गई। शोभायात्रा को महंत वीरमदेव, डॉ. प्रदीप कुमावत, जिलाध्यक्ष दिनेश भट्, शक्ति सिंह कारोही, संस्थापक कमलेन्द्र सिंह पंवार के साथ सैकड़ों हनुमान भक्तों ने जयकारों के साथ शोभायात्रा को रवाना किया।

030405शोभायात्रा में बजरंग सेना के नरेन्द्र सिंह शेखावत, विजय सिंह बाघेला, महेन्द्र सिंह चौहान, घनश्याेम सिंह भीण्डर, कृष्णकांत कुमावत, जितेन्द्र भोई, हेप्पी कंडा, नाथुलाल सेन, कर्णवीर सिंह, मदन सालवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं महिलाएं शामिल थी। संस्थापक कमलेन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि शोभायात्रा दोपहर 03 बजे टाउनहॉल लिंक रोड़ से रवाना हुई जो बापू बाजार, देहलीगेट, संतोषीमाता मंदिर, चौखला बाजार, मोचीवाड़ा, बड़ा बाजार, घंटाघर, मोती चोहटा, हाथीपोल, अश्विनी बाजार, देहलीगेट होते हुए पुनः लिंक रोड़ पर समाप्त हुई जहा महाप्रसादी का आयोजन किया गया। मार्ग में शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया तथा पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।
ये थी झांकियां : जिलाध्यक्ष शंकरलाल माली ने बताया कि शोभायात्रा में संकट मोचन, श्रीराम परिवार, भारत माता, ओम बन्ना, सांई बाबा, झूलेलाल सेवा समिति, महाराणा प्रताप, पर्यावरण संरक्षण, नारायण सेवा संस्थान, बेटी बचाओं की झांकिया शोभायात्रा में शामिल थी।
030406अखाड़ा प्रदर्शन : शोभायात्रा में वीर हनुमान शस्त्र कला प्रदर्षन केन्द्र उस्ताद नरेन्द्र सोनी एवं एडवोकेट फतेहसिंह राठौड एवं भगवती कुमावत की टीम द्वारा हैरतअंगेज प्रदर्शन किया गया जिसमें मुगदर, चकरी, तलवारबाजी, मुंह से वैन खींचना, आंखों पर पट्टी बांध तलवारबाजी, भाले से प्रदर्शन किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply