Header Banner

पीले चावल से न्योतेंगे प्रताप जयंती के लिए

BY — May 8, 2015

080505उदयपुर। मेवाड़ क्षत्रिय महासभा तथा नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 475वी जयन्ती की तैयारी बैठक मेवाड क्षत्रिय महासभा युवा मोर्चा की बैठक शुक्रवार को बीएन संस्थान परिसर में  कार्यक्रम संयोजक प्रेमसिंह शक्तावत के मुख्य आतिथ्य में हुई।

अध्यक्षता मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के शहर उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बोहेडा तथा जितेन्द्रपाल सिंह ने  की। मेवाड़ क्षत्रिय महासभा  युवा मोर्चा के संयोजक राजदीपसिंह नेतावल ने बताया कि युवा मोर्चा की टीम गांव-गांव जाकर पीले चावल देकर सभी समाजजनों को निमंत्रण देगी । उन्होंने बताया कि युवा मोर्चा के 101 वाहनधारी (हुकार वाहनधारी) मेवाडी वेशभूषा में शोभा यात्रा में शामिल होंगे। साथ ही युवा मोर्चा की ओर से 100 बड़े गेट तथा जीप में महाराणा प्रताप तथा ओम बन्ना की तस्वीर लगाई जायेगी। सम्पर्क हेतु पांच टीमों का गठन किया गया है। बैठक में मयूरध्वजसिंह, गजेन्द्र रावल, रौनक जैन, देशराज सिंह, जितेन्द्र सिंह, उपदेश सिंह चौहान व विक्रम सहित युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply