Header Banner

पूर्व मंत्री की कार चढ़ी डिवाइडर पर

BY — May 27, 2015

महिलाओं को बचाने के चक्कर में

270512उदयपुर। शहर के सेवाश्रम ओवरब्रिज पर बुधवार सुबह स्कूटर पर जा रही दो महिलाओं को बचाने के चक्केर में पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया की गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई हालांकि मंत्री को कोई चोट नहीं आई है।

पुलिस के अनुसार गरासिया सुबह कार में जा रहे थे कि ओवरब्रिज पर दो महिलाएं स्कूढटर फिसलने से कार के बिल्कुल आगे ही गिर पड़ी। तेज रफ्तार में जा रहे मंत्री के ड्राइवर ने महिलाओं को बचाने के प्रयास में कार एक ओर मोड़ दी जिससे कार डिवाइडर पर चढ़ गई। दुर्घटना के बाद मौके पर खासी भीड़ जमा हो गई। घायल महिलाओं को उपचार के लिए चिकित्सा लय पहुंचाया गया। मंत्री ने समर्थक को फोन कर दूसरी कार मंगवाई और वहां से रवाना हो गए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply