Header Banner

विद्या भवन पॉलीटेक्निक के विद्यार्थियों का चयन

BY — May 28, 2015

280502उदयपुर। विद्या भवन पॉलिटेक्निक महाविद्यालय उदयपुर के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग संकाय में अध्ययनरत विद्यार्थियों का टाटा हिताची लिमिटेड में सर्विस इंजीनियर के रूप में चयन हुआ।

विभागाध्यक्ष प्रकाश सुन्दरम तथा प्लेसमेन्ट प्रभारी ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि टाटा हिताची ग्रुप की टीम द्वारा तृतीय वर्ष इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों का एप्टीट्यूड टेस्ट तथा केम्पस इन्टरव्यू लिया गया। इसमें चार विद्यार्थियों चन्द्रकान्त कुशवाहा, प्रतीक गोराणा, मोहम्मद परवेज शेख तथा भरत कुमार लोहार का चयन सर्विस इंजीनियर के रूप में किया गया है। ये विद्यार्थी तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा कर रहे हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply