• Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments

You might also like

वेदांता डीमर्जर के लिए 1 मई रिकॉर्ड तिथि निर्धारित

पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

Print Friendly, PDF & Email
  • ARTI SANGRAH
  • Business
  • Editorial
  • Featured
  • From the Past
  • Gallery
  • MY STYLE MY FASHION
  • News
    • Udaipur District
  • Personalities
  • Investments
No Result
View All Result
SUBSCRIBE

Home Featured

शिक्षित व समृद्ध हों लेकिन व्यक्तिवादी न बनें : राकेश मुनि

admin by admin
May 31, 2015
in Featured
0
शिक्षित व समृद्ध हों लेकिन व्यक्तिवादी न बनें : राकेश मुनि
80
SHARES
1.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

वेदांता डीमर्जर के लिए 1 मई रिकॉर्ड तिथि निर्धारित

पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

तेरापंथी सभा की पारिवारिक निर्देशिका व वेबसाइट तेरापंथ उदयपुर डॉट कॉम लांच

310510उदयपुर। आज के युग में शिक्षा व समृद्धि के साथ व्यक्तिवादी न बन जाएं, यह ध्यान रखना जरूरी हैं। आज के युग में यह समस्या निरंतर बढ़ रही है। ऐसे में इस तरह की सामुदायिक चेतना जरूरी है। पारिवारिक निर्देशिका और समाज की वेबसाइट्स व्यक्तिवादी की समस्या को कम करने में सहायक सिद्ध होगी।

ये विचार शासनश्री मुनि राकेश कुमार ने रविवार को अणुव्रत चौक स्थित तेरापंथ भवन में व्यक्त किए। वे श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा की पारिवारिक निर्देशिका के विमोचन एवं वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू. तेरापंथ उदयपुर. कॉम के लांचिंग समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज के युग में सामुदायिक चेतना का अभाव है। कभी हीनता का अनुभव मत करो। हाथ की चारों अंगुलियों में झगड़ा हुआ कि चारों में महत्वपूर्ण कौन है। तब अंगूठे ने चारों को अपनी अपनी महत्ता समझाई कि सभी आवश्यक हैं। सबका अपना अपना महत्व है। अपनी साधना का बल अपने पास है। न तो खुद को छोटा समझो और न सामने वाले को छोटा बताओ।
310509मुख्य अतिथि के रूप में महापौर चन्द्रसिंह कोठारी ने कहा कि समाज को साथ लेकर चलना और फिर नए युग की नई चुनौतियों से लडऩे में सक्षम बनाना यह समाज के लिए बहुत ही पुनीत कार्य है। सोशल मीडिया के इस युग में समाज को भी साथ लेकर आगे बढऩा न सिर्फ मुश्किल बल्कि अवश्यंभावी भी है।
विशिष्ट अतिथि उत्तर पश्चिम रेलवे के डीआरएम नरेश कुमार सालेचा ने कहा कि धर्म यदि मजबूत है तो प्रशासन व समाज निश्चित ही मजबूत होगा। उन्होंने उदयपुर निगम सहित विधायक कटारिया का भी आभार व्यक्त किया कि उदयपुर रेलवे स्टेशन की प्रगति में आने वाली बाधाओं को दूर करने में दोनों महती भूमिका निभा रहे हैं। उदयपुर अहमदाबाद के लिए जहां 180 करोड़ का बजट मिला है वहीं सैकण्ड गेट की एंट्री का काम भी शुरू हो चुका है। पूजा, सियालदह, मैसूर, चैन्नई आदि ट्रेनों का विस्तार भी पाइप लाइन में है। उदयपुर रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर्स और लिफ्ट भी लगाई जाएगी।
310508अध्यक्षता करते हुए मुख्य आयकर आयुक्त बीपी जैन ने कहा कि पूरे समाज को माला में पिरोने रूपी काम यह पारिवारिक निर्देशिका का है। समाज के मोतियों को निर्देशिका रूपी माला में पिरोने का काम जो समाज ने किया है, वो सराहनीय है।
इससे पूर्व समाज की पारिवारिक निर्देशिका का विमोचन उद्योगपति मांगीलाल लूणावत, मुख्य संपादक कन्हैयालाल कोठारी, प्रबंध संपादक विकास हिरण, लाडनूं नगर पालिका के चेयरमैन बच्छराज नाहटा सहित सभी अतिथियों ने किया। समाज की बनाई गई वेबसाइट तेरापंथ उदयपुर डॉट कॉम का लोकार्पण आईटी प्रभारी रवि जैन ने महापौर चन्द्रसिंह कोठारी के हाथों बटन दबवाकर करवाया।
सभाध्यक्ष राजकुमार फत्तावत ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि समाज निरंतर अपनी कार्यक्षमता में वृद्धि की ओर अग्रसर है। तुलसी आर्ट गैलरी के लिए भवन के उपर आर्किटेक्ट द्वारा जगह छोटी बताए जाने के कारण यहां जल्द ही निर्माण कार्य करवाकर वहां तुलसी आर्ट गैलरी का निर्माण करवाया जाएगा। यहां लिफ्ट, जल मंदिर, महाप्रज्ञ विहार में आचार्य महाश्रमण सभागार का उद्घाटन भी शीघ्र ही करवाया जाना प्रस्तावित है। 8 से 16 वर्ष के बच्चों का तीन दिनी आवासीय संस्कार शिविर भी भवन में शासन श्री मुनि राकेश कुमार के सान्निध्य में लगाया जाएगा। आध्यात्मिक एवं संगीत प्रशिक्षण कार्यशाला भी अब पाक्षिक रूप से शुरू की जाएगी। बहुत ही कम समय सिर्फ 15 दिन में समाज की निर्देशिका तैयार करने के लिए दोनों मुख्य संपादक कन्हैयालाल कोठारी व प्रबंध संपादक विकास हिरण तथा वेबसाइट डिजाइन के लिए आईटी प्रभारी रवि जैन साधुवाद के पात्र हैं जिन्होंने अल्प समय में कार्य पूरा कर दिखाया।
इससे पहले मुनि दीप कुमार ने कहा कि समाजजनों को एकजुट करने और आपस में परिचय कराने का माध्यम पारिवारिक निर्देशिका है। गुरुदेव ने नौ सूत्र दिए जिनमें अंतिम सूत्र साधर्मिक वात्सल्य का है। इससे जुड़ा व्यक्ति अपने आपको आत्म विश्वासी महसूस करता है। इसके होने से टूटन का कोई प्रसंग नहीं होता। एकजुटता का विस्तार होना चाहिए। आज के युग में सामाजिक विघटन हो रहा है इसलिए साधर्मिक वात्सल्य जरूरी हो गया है।
310511मुनि सुधाकर ने कहा कि तेरापंथ धर्मसंघ की पहचान एक आचार्य, एक आचार और एक विचार है। मेवाड़ की धरती शौर्य, बलिदान के लिए प्रसिद्ध है। मेवाड़ की राजधानी उदयपुर तो थी ही लेकिन तेरापंथ धर्मसंघ का उद्भव भी मेवाड़ से ही हुआ है। यूं तो सात वार होते हैं लेकिन अगर आठवां वार (परिवार) ठीक होगा तो सातों वार बहुत अच्छे होंगे। आज समाज को महाभारत की नहीं रामायण की जरूरत है। महाभारत से राजनीति सीखी जा सकती है लेकिन रामायण परिवार का भाईचारा सिखाती है। प्रेम का प्रादुर्भाव परिवार से ही होता है। प्रत्येक महिला चाहती है कि उसका बेटा श्रवण कुमार बने लेकिन क्या कभी किसी महिला ने अपने पति को श्रवण कुमार बने रहने को कहा? यह सोचने का विषय है।
इससे पूर्व सभी अतिथियों का उपरणा, साहित्य व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। मंगलाचरण शशि चव्हाण व समूह ने प्रस्तुत किया। संचालन सभा के उपाध्यक्ष सुबोध दुग्गड़ ने किया। आभार तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष अभिषेक पोखरना ने व्यक्त किया।

Print Friendly, PDF & Email
Tags: Become educated and enriched but not individualistic: Rakesh MuniDRM railway salechaFeaturednaresh kumar salecharajkumar fattawatterapanthwww.terapanthudaipur.comwww.udaipurterapanth.com
Share32Tweet20Send
Previous Post

ब्रह्म संस्कार शिविर आरंभ

Next Post

रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ शिविर का समापन

admin

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Recommended For You

वेदांता डीमर्जर के लिए 1 मई रिकॉर्ड तिथि निर्धारित

by admin
April 21, 2026
0
VEDANTA PLAYS FOR THE SPORTS

शेयर आवंटन के विवरण की घोषणामुंबई : वेदांता लिमिटेड ने आज घोषणा की है कि इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने अपनी पूर्व घोषित ’कम्पोजिट स्कीम ऑफ़ अरेंजमेंट’ को...

Read more

पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

by admin
April 21, 2026
0
पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के चिकित्सको ने एक 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेंटीमीटर का विशाल ट्यूमर निकालकर न केवल उसकी जान बचाई, बल्कि...

Read more

हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

by admin
April 20, 2026
0
हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

उदयपुर के देबारी स्मेल्टर प्लांट से 41 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी, इस पहल से अगले कुछ वर्षों में 11 हजार टन से अधिक कार्बन उत्सर्जन कम...

Read more

इशरे उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोहः ग्रीन टेक्नोलॉजी और युवा नेतृत्व से नई दिशा

by admin
April 19, 2026
0
इशरे उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोहः ग्रीन टेक्नोलॉजी और युवा नेतृत्व से नई दिशा

ईशरे उदयपुर सब चेप्टर के अध्यक्ष यश सेन,अध्यक्ष निर्वाचित धीरज टांक एवं सचिव ललित अरोड़ा बनेउदयपुर। इंडियन सोसायटी ऑफ हीटिंग, रेफ्रिजरेटिंग एंड एयर कंडीशनिंग इंजीनियर्स (इशरे) के उदयपुर...

Read more

तीन पीढ़ियों की विरासत अब सीधे ग्राहकों तक

by admin
April 19, 2026
0
तीन पीढ़ियों की विरासत अब सीधे ग्राहकों तक

उदयपुर में ‘मेक माय क्राफ्ट’ आउटलेट का उद्घाटन, हस्तनिर्मित चांदी ज्वैलरी, फर्नीचर व आर्टिकल्स अब वाजिब दाम पर उपलब्ध, नाथद्वारा में भी जल्द खुलेगा शोरूमउदयपुर। चांदी की हस्तनिर्मित...

Read more
Next Post

रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ शिविर का समापन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की सुर्खियां

VEDANTA PLAYS FOR THE SPORTS

वेदांता डीमर्जर के लिए 1 मई रिकॉर्ड तिथि निर्धारित

April 21, 2026
पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

April 21, 2026
हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

April 20, 2026
इशरे उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोहः ग्रीन टेक्नोलॉजी और युवा नेतृत्व से नई दिशा

इशरे उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोहः ग्रीन टेक्नोलॉजी और युवा नेतृत्व से नई दिशा

April 19, 2026
तीन पीढ़ियों की विरासत अब सीधे ग्राहकों तक

तीन पीढ़ियों की विरासत अब सीधे ग्राहकों तक

April 19, 2026
राज्य के 20 हजार घरों में बनेंगे शौचालय

डीएवी एचजेएल सीनियर सेकेंडरी जावर के कक्षा-10 के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

April 18, 2026
पेसिफिक मेडिकल के नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने मोल्डिट क्ले और पेस्टल आर्ट से बिखेरा कला का जादू

पेसिफिक मेडिकल के नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने मोल्डिट क्ले और पेस्टल आर्ट से बिखेरा कला का जादू

April 17, 2026

प्रायोजित स्‍थान

May 2015
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr   Jun »

प्रायोजित स्‍थान

पाठक दीर्घा

  • Vincent4317 on पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी वाय चंद्रचूड़ ने की वायसरॉय वेदांता रिपोर्ट की कड़ी निंदा
  • pharmeasy on मुख्यमंत्री के नाम लिखवाए पोस्ट कार्ड
  • Mahendra Talesara, Shantivila 80,Mahapragya Vihar Mahendra Marg,near Bherav Bag. Behind Celebration Mall.Bhuwana Udaipur. Pin Code 313001 +91 294-3551502 0294-2440444 Mobile No. 9414160642 on रेडियेशन्स के दूरगामी प्रभाव खतरनाक -पोद्दार
  • geetmishra.com on रिसॉर्ट से लड़कियों सहित 70 जने गिरफ्तार
  • Yogesh Agrawal on हिन्दुस्तान जिंक इन्कलुजन व सोशल इम्पेक्ट पर बेस्ट एचआर प्रैक्टिसेज के लिए सम्मानित

BROWSE BY TAG

bjp udaipur congress udaipur education udaipur fatahnagar news Featured gmch udaipur hindi news hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur jrnvu udaipur latest news udaipur latest updates udaipur lions club udaipur mcu udaipur mlsu udaipur MPUAT udaipur msmmtc udaipur news news of fatahnagar pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur rotary udaipur terapanthi sabha udaipur Udaipur udaipur bjp udaipur congress udaipur hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur latest news udaipur mcu udaipurnews udaipur news udaipur pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur terapanthi sabha

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

No Result
View All Result
  • Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments
  • Category
    • ARTI SANGRAH
    • Business
    • Editorial
    • Featured
    • From the Past
    • Gallery
    • MY STYLE MY FASHION
    • News
      • Udaipur District
    • Personalities
    • Investments

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?