Header Banner

रिलायंस गैस वितरक नए परिसर में स्थानांतरित

BY — June 15, 2015

150605उदयपुर। शहर में कुशल गैस एजेन्सीज एवं कुशल एंटरप्राइजेज चेटक सर्किल स्थित मुख्य डाकघर के सामने माधव टावर स्थित नए परिसर में सोमवार को स्थानांतरित किया गया। कुशल गैस एजेन्सीज उदयपुर में रिलायंस गैस के डिस्ट्रीब्यूटर है तथा कुशल एंटरप्राइजेज रिलायंस डीजल (इंडस्ट्रीयल सप्लाई डिवीजन) के प्रोडक्ट प्रमोटर हैं।

प्रकाश बोलिया ने बताया कि इस अवसर पर शहर के गणमान्य यूसीसीआई के अध्यक्ष वीपी राठी, निवर्तमान अध्यक्ष विनोद कुमठ,जीआर इन्फ्र ा के विनोद अग्रवाल, बीएम सूद, प्रतापसिंह तलेसरा, कोमल कोठारी आदि ने शिरकत की। कार्यक्रम में रिलायंस के वीएस राव, एबी भद्रा, राहुल आदि ने भी हिस्सा लिया।
चन्द्रशेखर बोलिया ने बताया कि कुशल गैस एजेन्सीज गत 1999 से उदयपुर एवं राजसमंद में रिलायंस गैस के वितरक हैं। समय-समय पर कंपनी द्वारा उनकी सेवाओं के लिए पुरस्कृत भी किया गया है। प्रतीक बोलिया ने बताया कि कुशल एंटरप्राइजेज, रिलायंस डीजल की बिक्री में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम तीन प्रमोटरों में शामिल है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply