Header Banner

ट्रायल के बहाने बाइक ले भागे बदमाश

BY — July 18, 2015

Police_capउदयपुर। जिले के फतहनगर थाना क्षेत्र में एक दुकान पर बाईक खरीदने के लिए गए दो बदमाश ट्रायल के बहाने बाईक चोरी कर फरार हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सनवर खां पुत्र नूर खां निवासी फतहनगर ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी कस्बे में ही एक दुकान है जिसमें वह बाईक को ठीक करने और पुरानी बाईक को बेचने का काम करता है। शुक्रवार को इसकी दुकान पर दो युवक आए और दोनों युवकों ने उसे बाईक खरीदने के बहाने एक बाईक को ट्रायल लेकर गए और पुन: नहीं आए। काफी तलाशने के बाद भी पता नहीं चलने पर उसने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply