Header Banner

फैशनेबल महिला परिधानों के शोरूम का उद्घाटन

BY — July 28, 2015

280703उदयपुर। रेडीमेड महिला परिधान निर्मित, निर्यातक, रिटेलर कम्पनी गणपति इन्टरनेशनल के शोरूम ओ वुमनिया का आज सेलिब्रेशन मॉल में उद्घाटन हुआ।

ओ वुमनिया के संचालक अनुराग मंगल ने बताया कि ग्राहकों के लिए नित नये फैशनेबल  परिधान उपलब्ध कराने हेतु हम स्थानीय स्तर पर महिला परिधानों का उत्पादन कर रहे है। कम्पनी महिला परिधानों निर्माण क्षेत्र में यह कम्पनी एक अग्रणी निर्माता, सप्लायर और निर्यातक के रूप में जानी जाती है।
इस शोरूम में पार्टी वियर डिजाइनर कुर्तियां, देशी-विदेशी डिजाईन की गई कुर्तियां, ब्लॉक प्रिंट कुर्तियां, उपलब्ध है। यहां इवनिंग गाउन, अंगरखे, स्कर्ट, सलवार कमीज आदि शामिल है। हमारे डिजाइनर परिधान आसानी से ब्रांड नाम के तहत उपलब्ध होता है। सभी उत्पादों नवाचार और रचनात्मकता के साथ फैशन बाजार के मौजूदा रुझान के साथ परिष्कृत सिलाई और डिजाइन की सहायता से तैयार करवाये जा रहे हैं। मंगल ने बताया कि कम्पनी ने कभी गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं किया है। तैयार माल में अच्छी गुणवत्ता वाले कच्चे माल का उपयोग किया जाता है। एक कुशल टीम नए सिरे से डिजाइन और रंग संयोजन में सबसे अच्छी फिटिंग देने के लिए कार्यरत है। परिधान उत्पादन में अनुभवी टीम का उपयोग किया जाता है। उन्होंने उद्घाटन अवसर पर ग्राहकों के लिए प्रति एक हजार रूपयें की खरीद पर निश्चित उपहार देने की घोषणा की। यह योजना 1 अगस्त से 30 सितम्बर तक चलेगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply