Header Banner

युवक नदी में बहा

BY — July 29, 2015

Police_capउदयपुर। जिले के बेकरिया थाना क्षेत्र में उफनती नदी को पार करने का प्रयास कर रहे एक ओर युवक नदी में बह गया है, जिसका शव मिल गया है।

थानाधिकारी बेकरिया रतनसिंह ने बताया कि टेरताराम (19) पुत्र चूना गरासिया निवासी बाकावास जो अपने गांव से देवला खाद लेने के लिए आया था। जहां से पुन: वह अपने गांव जा रहा था। रास्ते में उफन रही सिरवल नदी को पार करने के दौरान तेज बहाव से वह पानी में बह गया। स्थानीय ग्रामीणों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाने से जाब्ता आया और मृतक के झाडिय़ों में फंसे शव को स्थानीय ग्रामीणों ने निकालकर पोसटमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply