Header Banner

बाइक चोर गिरोह के तीन गिरफ्तार, 12 बाईक बरामद

BY — August 5, 2015

Police_capउदयपुर। शहर की हाथीपोल थाना पुलिस ने बाईक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए इस गिरोह से 12 बाईक बरामद की है। आरोपी बाईक चोरी करने के आदतन है।

पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गोयल ने बताया कि लगातार हो रही वाहन चोरियों को देखकर गठित विशेष टीम ने कार्यवाही करते हुए इस मामले में पुलिस वाहन चोरों पर विशेष रूप से नजर रखी। मुखबिर ने बताया कि तीन युवक चोरी की बाइक पर जा रहे है। तीनों को पकडक़र थाने पर लाकर पूछताछ की तो आरोपियों ने अपने नाम जगदीश उर्फ बंटी पुत्र मिठूलाल बंजारा, अणदा पुत्र पाला मीणा, विक्रमसिंह पुत्र जोधसिंह पंवार बताया। आरोपियों ने अब तक 12 बाइक चोरी करना स्वीकार किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply