Header Banner

सोए नहीं, इंतजार FS के छलकने का

BY — August 13, 2015

130810उदयपुर। लेकसिटी में तीन दिनों से लगी बारिश की झड़ी के चलते ऐतिहासिक फतहसागर का जलस्तर 13.7 फीट पार कर गया। झील कभी भी छलक सकती है। शहरवासियों की धड़कनें बढ़ गई है। दोपहर की बारिश के बाद आवक को देखते हुए फतहसागर गुरूवार रात तक छलकने की संभावना है। शहरवासी ओवरफ्लो के आसपास ही मंडराते रहे।

130811130812लेकसिटी में गुरुवार सुबह से मौसम सुहाना रहा लेकिन दोपहर में यकायक बादल घिर आए और तेज बारिश शुरू हो गई। शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। कलक्ट्रे ट, आरएमवी, शास्त्री  सर्किल आदि में दुपहिया वाहनों को निकलने में खासी परेशानी हुई। चिकलवास फीडर मंल बढ़ी आवक के चलते मदार नहर के चलते फतहसागर झील में आवक में तेजी आई है।

130813झील का जलस्तर अपनी पूर्ण भराव क्षमता 13.7 फीट पार कर गया है। अतिरिक्तव जल को बढ़ाने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा गत वर्ष इसके जलस्तर में बढोतरी कर इसका लेवल 14 फीट कर दिया था।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply