Header Banner

बाइक चोरी में दो गिरफ्तार

BY — August 28, 2015

280803उदयपुर। शहर की अंबामाता थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने में गैराज मालिक और युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार नाई निवासी शिवलाल गमेती हरियाली अमावस्या के दिन मेले में आया था। राड़ाजी चौराहे पर बाईक पर खड़ी कर वह मेले में गया और शाम को पुन: आया तो बाइक गायब थी। उसने चोरी का मामला दर्ज करवाया। पुलिस के साथ शिवलाल भी तलाश कर रहा था। इसी दौरान उसने अपनी बाइक को यादव मोहल्ले में गैराज पर देखी तो पुलिस को बुलाया। मौके पर थाने से जाब्ता आया और गैराज मालिक राजेश पुत्र अम्बालाल खटीक निवासी यादव मोहल्ला को गिरफ्तार कर थाने में ले जाकर पूछताछ की तो उसने बाइक चोरी की होना स्वीकार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि नरेश पुत्र हीरालाल खटीक निवासी यादव कॉलोनी ने बाईक चोरी की थी और चोरी की बाईक के पार्ट्स अन्य दूसरी बाइक में डाल रहा था। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply