Header Banner

कार की टक्कर से विवाहिता की मौत

BY — September 23, 2015

पति के साथ पीहर से ससुराल लौट रही थी

accउदयपुर। जिले के परसाद थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित कार ने एक बाईक को टक्कर मार दी। जिससे बाईक पर सवार विवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गई और पति घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार संतोष (20) पत्नी प्रकाश मीणा निवासी पाराई परसाद जो अपने पति प्रकाश पुत्र वेला मीणा निवासी पाराई के साथ बाईक पर सवार होकर अपने पीहर खेरकी से अपने ससुराल की ओर लौट रहा था। इसी दौरान चावण्ड रोड़ पर एक कार ने टक्कर मार दी। जिससे दम्पति घायल हो गए। दोनों को उदयपुर के एम.बी. चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया था। जहां पर उपचार के दौरान विवाहिता संतोष ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply