Header Banner

विवाहिता को भगाने का मामला

BY — September 24, 2015

Police_capउदयपुर। जिल के सलूम्बर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ उसकी पत्नी को जेवरों सहित भगाने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना क्षेत्र के अदकालिया निवासी एक व्यक्ति ने मामला दर्ज करवाया कि वह मुम्बई में रहकर काम करता है। पीछे से उसके मकान में उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ रहती थी। 14 सितम्बर को आरोपी गांव का ही मोहन पुत्र शंकर मेवाड़ा निवासी अदकालिया उसकी पत्नी को भगाकर ले गया। जाते समय आरोपी साथ में पाऐजेब, चेन, अंगूठी, बालियां और 10 हजार रूपए नकदी भी चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply