Header Banner

निर्धन बच्चों को जूते चप्पल वितरित

BY — September 29, 2015

290906उदयपुर। रोटरी क्लब हेरिटेज एंव इन्टरेक्ट क्लब रायन इंटरनेशनल की ओर से आज रायन इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित एक समारोह में सरकारी एंव अनाथालय के बच्चों को जूते एवं चप्पल वितरीत किये गये।

क्लब अध्यक्ष राहुल भटनागर ने बताया कि रामपुरा स्थित राजकीय संस्कृत विद्यालय एंव एक अनाथालय के 110 बच्चों को जूते एंव चप्पल वितरीत किये। इस अवसर पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि महेन्द्र सोजतिया एवं विशिष्ठ अतिथि पूर्व महापौर रजनी डंागी थी।  समारोह में क्लब सचिव जयेश पारीख, दीपक सुखाडिय़ा,दीपक गोयल, राहुल शाह, वसन्त खमेसरा एंव संस्कृत विद्यालय की प्राचार्या शीला शर्मा मौजूद थी। अंत में रायन इटंरनेशनल स्कूल की प्राचार्या पूनम राठौड़ ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply