Header Banner

आशाधाम आश्रम को ‘रोटी मेकिंग मशीन’ भेंट

BY — November 5, 2015

051104उदयपुर। महावीर इन्टरनेशनल उदयपुर द्वारा वीर बी.एच. बापना द्वारा संचालित बाबूलाल हस्तिमल बाफना चेरिटेबल ट्रस्ट के की ओर से आशाधाम आश्रम में रह रहे 220 विमन्दित निराश्रित लोगों के लिए भोजन बनाने में सुविधा हेतु दो लाख अस्सी हजार रूपयें की मूल्य की एक रोटी बनाने की मशीन आश्रम को उपलब्ध कराई जिसकी क्षमता 960 रोटियाँ प्रति घण्टा बनाने की है।

इसका उद्घाटन शिल्पा एवं संदीप बाफना द्वारा किया गया। उदयपुर केन्द्र के अध्यक्ष वीर बी.एस. भण्डारी ने बताया कि सहयोगकर्ताओं के सहयोग से निकट भविष्य में इस प्रकार के और सेवा कार्य किए जाऐंगे ताकि जयरूरतमंदो एवं पीडिय़ों की सेवा की जा सकें। इस अवसर पर केन्द्र के सचिव वीर वद्र्धमान मेहता, सह सचिव वीर के.एस. भण्डारी, कोषाध्यक्ष वीर डी.एल. हरकावत, पूर्व अध्यक्ष वीरा मंजुला बोर्दिया, वीर गणेश डागलिया, वीर आर.के. चतुर के अलावा वीर डॉ. अरूण बोर्दिया, कैलाश बोर्दिया, जैनेन्द्र कुमार दोशी, नरेन्द्र कुमार हिंगड़, पारस हिंगड़, बी.एल. खमेसरा, दिनेश कोठारी, डॉ. जी.सी. लोढ़ा, मानसिंह पानगडिय़ा, जे.एस. पोखरणा, डी.एस. भंसाली, डी.एस. मेहता, वीरा कृष्णा भण्डारी, कंचन बोर्दिया एवं कैलाश कोठारी आदि उपस्थित थे। आशाधाम आश्रम की मुख्य संचालिका सिस्टर डेमियन ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply