Header Banner

बच्‍चों ने सांसद को दिया ज्ञापन, मांगी सुविधाएं

BY — November 14, 2015

नेहरू की जयन्ती पर हुए कार्यक्रम

141101उदयपुर। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की 125वीं जयन्ती पर बाल दिवस के रूप में मनाई गई वहीं शहर में विविध आयोजन हुए।

141102देहात जिला कांग्रेस कार्यालय पर देहात जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने पं. जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की एवं कार्यक्रम के पश्चात गोष्ठी का आयोजन रखा गया।
झाला ने कहा कि पण्डित जवाहरलाल नेहरू एक बुलन्द व्यक्तित्व के धनी थे उन्होंने देश के विकास के लिए पंचवर्षीय योजना, विश्व शान्ति, पंचशील एवं गुटनिरपेक्ष आन्दोलन आदि के जनक थे इतना ही नही वे आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने गांव व गरीबो के विकास की योजना बनायी। आज जो लोग आजादी के आन्दोलन से दूर रहे वो लोग इतिहास को झूठा साबित करते हुए देश में गलत तस्वीर पेश कर रहे है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। देश के नवनिर्माण की नींव की ईंट पं. नेहरूजी ही थे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जब नेहरूजी ने सत्ता संभाली उस समय देश की स्थिति अच्छी नही थी पूरा देश अलग अलग बंटा हुआ था उसे एकत्र कर देश के विकास की नीति तैयार की और देश को मजबूती प्रदान कर विकास की श्रेणी में लायें। पं. नेहरूजी ने देश को आजाद होते ही बिखरे राज्य को जोडने का कार्य किया उन्ही के प्रयासों से आज पंचवर्षीय योजनाओं के माध्यम से देश को समद्ध कर चरणानुसार विकास कार्य किया। गोष्ठी कार्यक्रम में महामंत्री दिलीप प्रभाकर, लक्ष्मीनारायण मेघवाल, प्रतापसिंह चौहान, कमलसिंह चौधरी, प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली, सुनीता कंवर, सुनीता शर्मा, धर्मेन्द्र वसीटा आदि मौजूद थे।
हमारा बचपन अभियान
चाइल्ड क्लब के बालक-बालिकाएं उदयपुर की कई बस्तियों से अपने क्षेत्रों के विकास में भागीदारी निभाने के लिए बच्चों ने अपना मांगपत्र सांसद अर्जुनलाल मीणा को नगर निगम परिसर में नेहरू जयन्ती मनाने के बाद ज्ञापन सौंपा। अभियान के एडवोकेट मनोज यादव ने बताया कि बस्ती की समस्याओं को हल करने के लिए हमारा बचपन अभियान के चाइल्ड क्लब के बच्चों ने मांगपत्र में सड़क, आवास, पानी, बिजली, साफ़ सफाई, नाली, छाया, खेलने का पार्क बनाना, शौचालय, विद्यालय का सही रखरखाव व निर्माण कार्य पूरा कराना आदि मांगें की हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply