Header Banner

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

BY — November 16, 2015

accउदयपुर। शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की एमबी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार गोवर्धन पूजा के दिन मादड़ी निवासी देवेन्द्र शर्मा किसी काम से जा रहा था। भुवाणा चौराहे पर दोपहर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे एमबी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। जहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply