Header Banner

कार में लगी आग से झुलसे बैंक मैनेजर की मौत

BY — November 16, 2015

गाय को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा

accउदयपुर। जिले के गोगुन्दा थाना क्षेत्र में गाय को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराकर पलटी कार में आग लगने से गंभीर रूप से झुलसे बैंक मैनेजर की  उपचार के दौरान मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार आबूरोड स्थित बैंक के मैनेजर अपरेश (50) पुत्र प्यारेलाल अपनी पत्नी रजनी (45), पुत्र अनमोल (10), पुत्री ईशा (18) के साथ उदयपुर की ओर आ रहा था। रास्ते में गोगुन्दा थाना क्षेत्र के झाडोली गांव में सडक़ पर अचानक गाय आ जाने से उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई और एक पेड़ से टकराकर सडक़ से नीचे उतरकर पलट गई जिससे गाड़ी में आग लग गई।
इस दौरान वहां से गुजर रही एक रोड़वेज बस चालक ने बस को रोका और बस में सवार यात्रियों ने जल रही कार में सवार लोगों को निकालने का काम शुरू कर दिया। यात्रियों ने सभी को बाहर निकाल दिया था, परन्तु अपरेश कार में ही फंस गए थे। जिन्हें निकालने के दौरान वे गंभीर रूप से झुलस गए थे। सूचना पर थाने से जाब्ता गया और चारों को एम.बी. चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। जहां पर उपचार के दौरान अपरेश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply