जमीन विवाद को लेकर युवक पर हमला

BY — November 24, 2015

Police_capउदयपुर। अंबामाता में जमीन विवाद के चलते एक पिता और दो पुत्रों ने मिलकर एक युवक पर चाकूओं से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार लियों का गुडा निवासी उंकारसिंह सुबह अपने खेत पर गया था। इसका इसी गांव में रहने वाले गुलाबसिंह से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते सुबह गुलाबसिंह अपने पुत्र सरदारसिंह और महेन्द्रसिंह के साथ खेत पर गया और जहां पर मारपीट के दौरान ही सरदारसिंह ने अपने पास रखा चाकू निकाला और उंकारसिंह पर हमला कर दिया। जिससे उंकारसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस युवक का भाई रूपसिंह मौके पर आया और तत्काल पुलिस को सूचना देते हुए घायल उंकारसिंह को एम.बी. चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। जहां पर उपचार किया गया। सूचना पर थाने से जाब्ता आया और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply