Header Banner

परेशान युवक ने फांसी लगाई

BY — November 27, 2015

sucideउदयपुर। डबोक थाना क्षेत्र में मानसिक परेशानियों के चलते एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

मिलीजानकारी के अनुसार चुन्नीलाल पुत्र धन्ना डांगी निवासी भैंसड़ा कला पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसी परेशानियों के चलते इस युवक ने अपने ही घर में फांसी लगा आत्महत्या कर ली। परिजनों ने लटका हुआ देखा तो इस बारे में पुलिस को बताया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply