Header Banner

भालू के हमले से घायल महिला की मृत्यु

BY — November 27, 2015

Police_capउदयपुर। सायरा में गत दिनों खेत पर जा रही दो महिलाओं पर भालू द्वारा हमला करने से घायल एक महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार सायरा थाना क्षेत्र के पालछ निवासी कनकी पत्नी ओमसिंह और मंगली पत्नी खुमाणसिंह पर 18 नवम्बर को भलू ने हमला कर दिया। महिलाओं के शोर मचाने पर काफी संख्या में ग्रामीण आए। जिन्हें देखकर भालू पुन: जंगल में चला गया। ग्रामीण दोनों महिलाओं को स्थानीय चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां से एक गंभीर रूप से घायल महिला को एम.बी. चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। उदयपुर में उपचार के दौरान मंगली ने दम तोड़ दिया। सूचना पर थाने से जाब्ता आया और मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply