Header Banner

हिन्दुस्तान जिंक चिकित्सालय में ऑर्थो एवं फिजियोथैरेपी शिविर

BY — December 9, 2015

091205उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक प्रधान चिकित्सालय में मेवाड़ हॉस्पिटल द्वारा ओर्थो एवं फिजियोथेरेपी पर शिविर लगाया गया। शिविर में 58 मरीजों ने भाग लिया।

091206मेवाड़ हॉस्पिटल द्वारा मरीजों को निशुल्क आवश्य क जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। शिविर में बीएमडी जांच, रेन्डम शुगर जांच, बीपी चेकअप तथा 31 जनों का एक्सरे आदि निशुल्क किये गये। मेवाड़ हास्पिटल के डॉ. मनीष छापरवाल ने परामर्श दिया। हिन्दुस्तान जिंक प्रधान चिकित्सालय के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रकाश चन्द्र भण्डारी ने कहा कि इस तरह के शिविर नियमित तौर पर आयोजित किये जाते हैं ताकि आम जनता को चिकित्सा के बारे में जानकारी मिल सके।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply