Header Banner

खादी मेले की बिक्री पंहुची 50 लाख

BY — December 21, 2015

गांधीजी का अनुसरण कर रोजगार अर्जन कर रही महिलाएं

211210उदयपुर। खादी मेला अब अपने परवान पर चढ़ता जा रहा है। दिन ब दिन मेले में जनता का हुजूम उमड़ रहा है। इसके चलते खादी मेले में खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादेां की बिक्री अब तक 50 लाख तक पंहुच चुकी है।

मेला सह संयोजक पप्पू खण्डेलवाल ने बताया कि इस आधुनिक युग में आज भी कुछ महिलाएं-पुरूष गांधीजी की नीतियों का अनुसरण कर रोजगार अर्जन में लगे हुए है।  सूत कातकर महिलाएं धर्नाजन कर रही है। मल्लातलाई स्थित अमरनगर निवासी माया एंव उर्मिला नामक महिलाए प्रतिदिन घरेलू कामकाज से निवृत होकर अपने परिजनों क े सहयोग से चरखे पर प्रतिदिन आधा किलो सूत कातकर महिने में प्रति महिला तीन से साढ़े तीन हजार रूपयें कमा रही है।
ये कामकाजी महिलाएं पिछले 25 वर्षो से कार्य कर अपने परिवार जनों का पेट भर रही है। महिलाओं ने बताया कि सात स्पेलन्डर पर (चरखा) 60 अंक का सूत कातते है। प्रतिदिन साठ लाट में 50 हजार मीटर सूत कातती है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply