Header Banner

भूखण्ड बेचने के नाम पर पैसे ऐंठे

BY — January 2, 2016

fruadउदयपुर। हाथीपोल में एक व्यक्ति ने एक युवक के खिलाफ भूखण्ड बेचने के नाम पर पैसे ऐंठने का मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार राजकुमार पुत्र दयालाल जैन निवासी गुलाबबाड़ी कोटा ने एसएस गर्ग, एमएस बेदी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। प्रकरण में बताया कि आरोपियों से उसका व्यावसायिक संबंध था। इसी कारण आरोपियों ने कुछ दिनों पूर्व उसे भुवाणा में एक भूखण्ड दिखाकर सौदा किया था। इसके एवज में उसने 2 लाख रूपए दे दिए। बाद में इस भूखण्ड की रजिस्ट्री करवाने में आनाकानी करने पर उसने पता किया तो सामने आया कि इस भूखण्ड पर वर्ष 2008 से ही स्टे आया हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply