Header Banner

पद का दुरुपयोग कर कनेक्शन काटने का मामला

BY — January 20, 2016

200109उदयपुर। कोटड़ा में एक व्यक्ति ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ पद का दुरूपयोग कर कनेक्शन काटने का मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार डिंगावरी कल्ला निवासी जुमा गरासिया ने विद्युत विभाग के सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता और लाईन मेन के खिलाफ मामला दर्ज करवाया कि उसके घर विभाग की ओर से प्रतिमाह जारी होने वाला बिल नहीं आया था।  गत दिनों उसके घर पर विद्युत विभाग के अधिकारी आए, इस दौरान उसके घर में सामाजिक कार्यक्रम चल रहा था। विभाग के अधिकारियों ने कनेक्शन काट दिया। जिससे उसे सामाजिक कार्यक्रम में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply