Header Banner

रिश्तेदारों के खिलाफ हमले का मामला दर्ज

BY — February 5, 2016

050202उदयपुर। कानोड़ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने ही रिश्तेदारों के  खिलाफ आपसी विवाद में कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार सीड़ निवासी करणसिंह ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी माता मेहताब कुंवर गांव में ही रोड़ी पर गोबर डालने के लिए गई थी। जहां उसके भतीजे महेन्द्रसिंह निवासी सीड़, काकी रसाल कुंवर और प्रेमसिंह तीनों ने उसकी माता से रोड़ी को लेकर विवाद किया। मामला इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने उसकी माता के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। वह बीच-बचाव में गया तो आरोपियों ने उसके सिर में कुल्हाड़ी मार दी, जिससे उसके सिर से खून निकल आया। उपचार के बाद उसने मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply