Header Banner

पैसे देने के बावजूद धमकाने का मामला

BY — March 12, 2016

Police_capउदयपुर। हिरणमगरी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने एक युवक के खिलाफ पैसे देने के बाद भी घर में घुसकर परिजनों को धमकाने और उसे फोन पर जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया।

जानकारी के अनुसार सेक्टर 7 निवासी किशोर जोशी ने मामला दर्ज करवाया कि उसने कुछ समय पूर्व उस्मान कूंजड़ा से दो लाख रूपए उधार लिए थे। इसके एवज में चैक और स्टॉम्प दिए थे। उसने समय पर पैसे दे दिए। इसके बाद भी आरोपी ने उसे चैक और स्टॉम्प नहीं दिए। 10 मार्च की रात्रि को आरोपी उस्मान उसके घर पर आया और उसकी पत्नी को धमकाया। इसके बाद उसे फोन किया और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply