Header Banner

वनवे के विरोध में व्यापारियों ने रखा सांकेतिक बंद

BY — March 18, 2016

बापू बाजार को प्रतिदिन दो घंटे सुबह व शाम करते हैं वन वे

180304उदयपुर। बापू बाजार को शहर और यातायात पुलिस द्वारा प्रतिदिन वन वे करने से परेशान बापूबाजार के व्यापारियों ने शुक्रवार को दो घंटे तक बापूबाजार में प्रतिष्ठान को बंद रखा और प्रदर्शन किया।

यातायात पुलिस की ओर से बापूबाजार में प्रतिदिन दो घंटे सुबह और दो घंटे शाम को वनवे किया जाता है। इसको लेकर व्यापारियों में खासा आक्रोश है। संघ के संयोजक विवेक बागरेचा ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे से बापू बाजार के समस्त व्यापारियों ने दो घंटे दोपहर 12 बजे तक बाजार बंद रखा। सभी व्यापारी अपना प्रतिष्ठान बंद सूरजपोल चौराहे पर एकत्रित हुए। जहां से एक रैली के रूप में पैदल ही कलेक्ट्री पर गए और प्रदर्शन किया। पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गोयल ने सभी व्यापारियों से फोन पर बात की और शाम को बात करने के लिए आने के लिए कहा। इसके बाद व्यापारी वापस बापू बाजार में गए और प्रतिष्ठान खोले। इधर उदयपुर चैम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष पारस सिंघवी ने बताया कि बापूबाजार व्यवसाय की मांगों को यदि पुलिस और प्रशासन नहीं मानता है तो चैम्बर ऑफ कामर्स भी इन व्यापारियों के समर्थन में आंदोलन करेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply