Header Banner

शराब के नशे में पुलिसकर्मी से मारपीट

BY — March 26, 2016

260304उदयपुर। मावली में दो युवकों ने रेल्वे स्टेशन पर एक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट कर घायल कर दिया।

जानकारी के अनुसार मावली रेल्वे स्टेशन पर शुक्रवार शाम को दो युवक किशनसिंह और इसका साथी वसीम शराब के नशे में स्टेशन पर खड़े लॉरी वालों  को परेशान कर रहे थे। थाने से कांस्टेबल श्योदानसिंह मय जाब्ते के गया। जहां पर पुलिस ने दोनों को समझाने का प्रयास किया तो दोनों ने श्योदान के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। यह देखकर मौके पर एकत्रित लोगों ने दोनों की धुनाई कर दी। मौके पर थाने से जाब्ता गया और दोनों को स्थानीय चिकित्सालय में ले जाया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply