Header Banner

मार्च तक चल जाएंगी नई ट्रेनें

BY — February 16, 2012

udaipur. रेलवे अजमेर मंडल के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी ललित वोरा ने कहा कि पूर्व में घोषित उदयपुर से चलने वाली नई रेलें शालीमार एक्सीप्रेस, उदयपुर-बांद्रा और उदयपुर खजुराहो 30 मार्च से पहले शुरू हो जाएंगी।

इनमें उदयपुर-ग्वालियर एक्साप्रेस को खजुराहो तक बढ़ाया जाएगा। वे गुरुवार शाम पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। क्षेत्रीय रेलवे प्रबंधक हरफूलसिंह चौधरी ने बताया कि राणा प्रताप नगर स्टेशन पर गाडि़यों के स्टॉपपेज को लेकर वोरा ने कहा कि यह मामला रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है। वहीं से सारा कार्यक्रम निर्धारित होगा। इसी प्रकार तीसरा सवाल उदयपुर-अहमदाबाद ब्राडगेज मामले को लेकर था। इस पर वोरा ने कहा कि काम चल रहा है जिसे जल्द  ही पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply