भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस

BY — April 6, 2016

060404उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी के 37 वें स्थापना दिवस पर सुबह भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट व वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुंतीलाल जैन के सान्निध्य में पार्टीजनों ने पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राष्ट्रगान का गायन किया गया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट ने कहा कि जनसंघ से लेकर आज की भाजपा की विकास यात्रा की मंजिल की राह में संकटो की भरमार थी। पार्टी संकटों को झेलते झेलते, कष्टों  को सहते सहते सिर्फ अपनी विचारधारा और राष्ट्रवाद के सहारे अन्यव पार्टियों से अलग आमजन हितार्थ, समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान हेतु कटिबद्ध है। प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार राष्ट्र के उत्थान हेतु कटिबद्ध है। प्रदेशों में भाजपा सरकार विकास के आयाम स्थापित कर रही है।हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व बढ़ा है और इसके चलते कार्यकर्ता केंद्र राज्य और निगम के जनहित के कार्यों को जनता तक पहुंचाने में सेतु बने। इस अवसर पर महामन्त्री प्रेमसिंह शक्तावत, उपाध्यक्ष रमेश जीनगर, कृष्णकांत कुमावत, देवेन्द्र साहू, संतोष मीणा, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री डॉ. अलका मूंदड़ा, किरण डांगी, सीमा खटीक, मण्डल अध्यक्ष चंचल कुमार अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply