Header Banner

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

BY — April 12, 2016

accउदयपुर। गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में गत रात्रि को एक ट्रक ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और एक घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार यशवंत (45) पुत्र जगदीश वारी निवासी मोहली चौहट्टा घंटाघर सोमवार रात्रि को 11 बजे अपने साथी अमल का कांटा निवासी संतोष भटनाकर के साथ बाईक पर सवार होकर गोवर्धनविलास से अपने घर की ओर जा रहा था। गोवर्धनविलास चुंगीनाके पर एक ट्रक ने बाईक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए थे। चिकित्सालय में ले जाते समय यशवंत ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने सुबह मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply