Header Banner

फतहनगर : लाखों के डोडा-चूरा के साथ पिकअप पकड़ी

BY — April 15, 2016

Police_capउदयपुर। जिले के फतहनगर थाना पुलिस ने डोडा-चूरा के साथ एक पिकअप को पकड़ते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पिकअप में लाखों रूपए का डोडाचूरा बरामद हुआ है।

पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गोयल के निर्देश पर जिले भर में अवैध रूप से तस्करी कर ले जाने वाले मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष रूप से अभियान चलाया जा रहा है। इस पर जिले के सभी थानाधिकारी अपने क्षेत्रों में विशेष रूप से कार्यवाही कर रहे है। इसी दौरान फतहनगर थानाधिकारी मुकेशकुमार सोनी को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि अवैध रूप से डोडा-चूरा से भरी एक पिकअप क्षेत्र से होकर निकलने वाली है। इस पर उच्चाधिकारियों को सूचित किया। डिप्टी घनश्याम शर्मा के निर्देश पर थानाधिकारी मुकेश कुमार सोनी ने थाने के जाब्ते के साथ थाने के सामने ही दोपहर को नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान ही एक पिकअप को रूकवाया। पिकअप चालक पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने चालक को पकडक़र पिकअप की तलाशी ली तो अंदर बोरों में डोडा-चूरा भरा हुआ था। पुलिस ने पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply