Header Banner

हर मरीज को दिए फल और बिस्किट

BY — April 16, 2016

महावीर जयंती के तहत एमबी हॉस्पिटल में हुए सेवा कार्य

160405उदयपुर। सकल जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था महावीर जैन परिषद के बैनर तले महावीर जयंती के चल रहे कार्यक्रमों के तीसरे दिन शनिवार को श्री महावीर युवा मंच संस्थान महिला प्रकोष्ठ एवं महावीर जैन परिषद की महिला प्रकोष्ठ के साझे में सेवा कार्य किए गए।

160406संस्थान की अध्यक्ष विजयलक्ष्मी गलुण्डिया ने बताया कि सेवा कार्यों में एमबी हॉस्पिटल में सुनील-रितु मारू के सौजन्य से प्रत्येक वार्ड में जाकर प्रत्येक मरीज को फल एवं बिस्किट वितरित किए गए। मुख्य अतिथि पूर्व जिला प्रमुख मधु मेहता थीं।
160407सेवा कार्यों की संयोजक रितु मारू ने बताया कि सुबह 11 बजे से आरंभ हुआ कार्यक्रम दोपहर 1 बजे तक चला। इस दौरान सोनल सिंघवी, मंजू फत्तावत, लता भंडारी, उर्मिला नागौरी, प्राची मारू, अर्चना जैन, गरिमा धींग, निर्मला जैन, अर्चना जैन, स्वाति जैन, सुशीला बड़जात्या, सुधीर चित्तौड़ा, सुनील मारू, राजेश मेहता आदि ने सहयोग किया। महावीर जैन परिषद के कोषाध्यक्ष कुलदीप नाहर ने बताया कि रविवार को नगर निगम में शहर के जैन समाजों की विभिन्न महिला संगठनों की नृत्य-नाटिका प्रस्तुतियां होंगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply