Header Banner

उधार लेकर नहीं लौटाने पर मामला दर्ज

BY — April 21, 2016

fruadउदयपुर। घंटाघर में एक व्यक्ति ने एक के खिलाफ पैसे उधार लेकर पुन: नहीं लौटाने का मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार नीमच माता स्कीम निवासी नाहरसिंह ने आरोपी कन्हैयालाल आर्य निवासी प्रतापनगर हाल आबूरोड़ के खिलाफ मामला दर्ज करवाया कि आरोपी से उसका परिचय था और आरोपी ने उससे 60 हजार रूपए लिए थे। जिसे 12 माह में देने का तय किया था। इसके एवज में उसने अपनी गाड़ी के दस्तावेज रखे थे। बाद में आरोपी ने मात्र दो किश्ते दी थी और देने से इंकार कर दिया। उसने पता किया तो सामने आया कि आरोपी की गाड़ी भी फाईनेंस पर थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply